एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन किया

एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गाँव व क्षेत्र का नाम रोशन किया   

पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत /अलवर
मुंडावर    ततारपुर कस्बा निवासी प्रियंका पुत्री रतन मेघवाल ने एनटीए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है ।

 प्रियंका के पिता रतन मेघवाल ने बताया कि गांव व क्षेत्र में महिला वर्ग में नेट जेआरएफ में सफलता पाने वाली प्रियंका पहली लड़की हैं । प्रियंका की सफलता से प्रियंका के परिवार व कस्बेवासियों में खुशी का माहौल है। साथ ही ग्रामीणों ने गांव का मान बढ़ाने पर प्रियंका को बधाइयां दी है । प्रियंका ने बताया कि मेरी सफलता के पीछे मेरे माता पिता से मिली प्रेरणा  है । प्रियंका ततारपुर के एक साधारण परिवार से है । प्रियंका की माता सुमित्रा देवी ग्रहणी है ।  पिताजी रतन मेघवाल समाज सेवी है।  प्रियंका के परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई बहन हैं । परिवार में भाई बहनों में प्रियंका सबसे बड़ी बेटी है ।,

Author: admin

Comments (0)
Add Comment