गांव माजरी भांडा में जल जीवन मिशन योजना के तहत बोरिंग का हुआ शुभारंभ।

गांव माजरी भांडा में जल जीवन मिशन योजना के तहत बोरिंग का हुआ शुभारंभ।

( पंडित पवन भारद्वाज ) अलवर

मुंडावर। उपखण्ड छेत्र की ग्राम पंचायत राजवाड़ा के गांव मजारी भांडा में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव में बोरिंग का शुभारंभ विधि विधान से सोमवार को किया ।
ग्राम पंचायत राजवाड़ा के सरपंच प्रतिनिधि मामचंद चौधरी ने बताया जल ही जीवन है राज सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना के तहत माजरी भांडा में बोरिंग का शुभारंभ सोमवार को सभी ग्राम वासियों के सहयोग से विधि विधान से किया गया गांव में इस मिशन से पानी की पर्याप्त मात्रा सभी को मिलेगी ।
जल जीवन मिशन योजना के तहत लगाई गई बोरिंग मशीन के कारण ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ी व केंद्र सरकार व सरपंच का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान राजवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि मामचंद चौधरी, शिवदान सिंह शास्त्री, कर्ण सिंह बौहरा, हिम्मत सिंह बोहरा, रतन सिंह नंबरदार, घासी राम चौधरी, विक्रम सिंह मैट, कर्ण सिंह, चीनू ठेकेदार,चरण सिंह पंच, रामचंद्र चौधरी, राज सिंहपंच, सतवीर चौधरी, उपसरपंच प्रतिनिधि नरेश चौधरी सहित गांव के बुजुर्ग युवा सभी मौजूद रहे।

संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज

Author: admin

Comments (0)
Add Comment