नसीराबाद मे अधिवक्ता स्वर्गीय रघुनन्दन टांक की स्मृति मे हुआ रक्तदान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे अधिवक्ता स्वर्गीय रघुनन्दन टांक की स्मृति मे हुआ रक्तदान

अजमेर जिले के नसीराबाद शहर के अधिवक्ता स्वर्गीय रघुनन्दन टांक की स्मृति मे रविवार को नसीराबाद के गांधी चोक स्थित कम्युनिस्ट हाँल मे रघुनन्दन टांक परिवार व मां भारती ग्रुप परिवार राजस्थान के सानिध्य मे एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन पी सी सी सचिव व पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व प्रार्षद महेन्द्र डाबी के सानिध्य मे मां भारती के चित्र व स्वर्गीय अधिवक्ता रघुनन्दन टांक के फोटो पर पुष्प माला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिविर मे आये पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर ने भी रक्तदान शिविर का अवलोकन कर युवाओं की होसला अफसाई की । शिविर के एक दिन पूर्व श्री बालाजी आई टी आई के संचालक व नसीराबाद के पूर्व चेयरमैन योगेश सोनी द्वारा अपने छात्रों की ओर से रक्तदान हेतू नागरिकों को जागरूक करने हेतू नसीराबाद मे रैली निकाल रक्तदान करने हेतू प्रेरित किया । शिविर मे 235 व्यक्तियो ने रजिस्ट्रेशन करवाया । व 180 यूनिट रक्त एकत्र हुआ । जिसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय व जनाना चिकित्सालय मे डोनेट किया गया । शिविर मे डा. राजश्री , सुनिल कुमार , श्री मति मन्जू देवी , सुरेन्द्र , श्री राम भरोसे , अशोक कुमार , लक्ष्मण व शकंर ने सेवाएं दी । शिविर व्यवस्था को सुचारू रुप से करने व रक्तदातो युवाओं की सेवा मे पवन ढील्लीवाल , रेखा रेवड , भावेश थदानी , गोरव टांक , अमित मित्तल , पिंटू टांक , फैजान कुरेशी , मणिकान्त शर्मा , अशोक गुर्जर , संजीव सेठी , प्रदीप कुना , जितेन्द्र बन्ना , अरुण जिन्दल , राजेन्द्र सिंह राठौड़ के साथ जागरूक समाजसेवी कार्यक्रताओं ने सहयोग प्रदान कर सेवाएं दी । शिविर मे पहली बार 18 वर्ष के प्रान्शु जिन्दल , चिराग चैलानी व स्नेहा यादव ने भी रक्तदान किया । शिविर मे रक्तदान करने आये सभी रक्तदाताओ को टांक परिवार व मां भारती ग्रुप की ओर से प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment