रक्तदान शिविर हुआ आयोजित , 342 यूनिट संग्रह , रक्तदान शिविर मे महिलाएं भी आगे

रक्तदान शिविर हुआ आयोजित , 342 यूनिट संग्रह , रक्तदान शिविर मे महिलाएं भी आगे

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
मुंड़वार उपखण्ड क्षेत्र के जसाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के तत्वाधान में 9 वा रक्तदान शिविर जसाई ग्राम पंचायत सरपच कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को हुआ । रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि लक्ष्मण राम चौधरी आबकारी थाना प्रभारी शाहजहांपुर, मुकेश भगत गोलाहेड़ा जोतराम धाम , संजय पटेल सिंगर, कंचन यादव रहे । अतिथियों ने विधिवत ढंग से दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया । आपको बता दें जसाई गांव में आठ बार रक्तदान शिविर लग चुका है । मुंडावर तहसील में इस बार रक्तदाताओ ने मिसाल कायम की । इस रक्तदान शिविर में 200 किलोमीटर दूर दराज से भी युवा रक्त करने के लिए शिविर मे पहुंचे । युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सरपंच ग्राम पंचायत जसाई पंडित वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को समर्पित रक्तदान शिविर मे 342 यूनिट रक्त संग्रह हुआ । शिविर प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित हुआ ।रक्तदान शिविर कार्यक्रम में सोनू पहलवान पनवाड़ , अशोक यादव , तपन कोशिक ,गोलू पदमाड़ा, विजेंद्र यादव कारोड़ा , मूवी जाट , ध्रुव गोड, प्रदीप ओला, प्रवीण चौधरी, रोकी दीपक पनवाड़, गोपाल शर्मा ,विशेष मीणा, रविंद्र शेखावत, अनिल सिंह शेखावत, जितेंद्र सेना, रवि सिंह शेखावत खेतड़ी व अन्य अन्य ग्रामीणों ने व्यवस्था में सहयोग किया । रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र ,दीवार घड़ी, एक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment