नसीराबाद मे माँ भारती ग्रुप के तत्वावधान मे लगा रक्तदान शिविर

नसीराबाद मे माँ भारती ग्रुप के तत्वावधान मे लगा रक्तदान शिविर

शिविर मे 60 यूनिट रक्तदान संग्रहण हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । माँ भारती ग्रुप के तत्वाधान में श्री रामचन्द्र जी की धर्मशाला नसीराबाद में सोमवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे नसीराबाद सहित आसपास के ग्रामवासियों ने भरपूर सहयोग करते हुए रक्तदान किया । रक्तदान सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला । माँ भारती ग्रुप की संस्था प्रधान पवन ढिल्लिवाल ने बताया कि शिविर में 60 यूनिट रक्तदान का संग्रहण हुआ । जिसे त्रिवेणी अस्पताल व जनाना अस्पताल अजमेर द्वारा संग्रहित किया गया । संस्था के पिन्टू टांक ने बताया कि रक्तदान मे भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment