नसीराबाद मे माँ भारती ग्रुफ राजस्थान के तत्वावधान मे लगाया रक्त दान शिविर
शिविर मे राजपूत समाज व अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने किया सहयोग
शिविर मे 70 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद में रामचंद्र जी की धर्मशाला में मां भारती ग्रुप राजस्थान के तत्वाधान में राजपूत समाज एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रविवार को उपनेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के जन्मदिवस पर संयुक्त विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर मे 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ । शिविर मे अजमेर से जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल से आई टीम ने तथा त्रिवेणी ब्लड बैंक की टीम ने आयोजित रक्त दान शिविर से रक्त संग्रह किया । आयोजित इस रक्त दान शिविर मे राजपूत समाज सहित विभिन्न समाजों के व्यक्तियों ने रक्तदान करके पुण्य कमाया । शिविर में वर्तमान विधायक रामस्वरूप लांबा एवं भाजपा पदाधिकारियों सहित राजपूत समाज के गणमान्य व्यक्ति और मां भारती के जिला अध्यक्ष पवन दिल्लीवाल, दशरथ सिंह, दौलत सिंह, भवानी सिंह, राजवीर सिंह ,संदीप सिंह, भरत सिंह, मणिकांत शर्मा, संपत सिंह, राजेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह, पिंटू टाक, सुभाष सेठी ,अमित मित्तल, रेखा टाक , भावेश थदानी , प्रदीप सिंह , रणवीर सिंह , संदीप सिंह, भरत सिंह, मणिकांत शर्मा, संपत सिंह, राजेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह, पिंटू टाक, सुभाष सेठी ,अमित मित्तल, रेखा टाक , भावेश थदानी एवं अन्य ने अपनी सेवाएं दी ।