माँ भारती परिवार नसीराबाद द्बारा रक्तवीर भावेश थडानी की स्मृति मे लगाया रक्तदान शिविर
शिविर मे 192 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ प्राप्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । माँ भारती परिवार राजस्थान द्वारा रक्तवीर भावेश थडानी की स्मृति में रविवार को रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रामचन्द्र जी की धर्मशाला नसीराबाद में रखा गया है । रक्तदान शिविर में एसएमएस जयपुर की टीम , जनाना ब्लड बैंक व क्षेत्रपाल हॉस्पिटल अजमेर की टीम को रक्त संग्रहण हेतु बुलाया गया है । आयोजित शिविर मे 192 यूनिट ब्लड डोनेशन प्राप्त हुआ । जिसे सभी टीमो को दिया गया । आमजन की सहायतार्थ रक्तदान शिविर में पवन ढिल्लीवाल माँ भारती परिवार प्रमुख राजस्थान ने बताया कि इस रक्तदान शिविर मे नसीराबाद की टीम ने अपनी सेवाऐ दी । शिविर में मोहित सारस्वत , विजय टांक , विविध गोयल , फैजान हसन , मणिकांत शर्मा , रेखा टांक , दशरथ सिंह , अमित मित्तल , देवेश बाबानी , रवि सोनी , सुभाष सेठी , राकेश प्रजापत , कपिल चौहान आदि मौजूद रहे । साथ ही शिविर में गोपाल वैष्णव हलवाई व अरविंद धर्मशाला वालों का विशेष सहयोग रहा ।