नसीराबाद मे गणतन्त्र दिवस पर मां भारती परिवार द्वारा लगाया रक्तदान शिविर
शिविर मे 52 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे गणतंत्र दिवस के सम्मान में मां भारती परिवार के द्वारा एक बार फिर रक्तदान शिविर रामचंद्र जी की धर्मशाला गांधी चौक पर लगाकर 52 यूनिट रक्त एकत्र करने मे सफल रहे । रक्तदान शिविर की शुरुआत भगवान धन्वंतरि जी के चित्र पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर ,मां भारती परिवार के पवन ढिल्लीवाल, विजय टाक, सुभाष सेठी, रवि सोनी ,भावेश थदानी, अमित मित्तल ,रेखा टॉक, नन्नू जी टेंट वाले , मणिकांत शर्मा , पप्पू जी आरटीओ एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलित व माला पहनाकर की गई । महामारी के दौरान भी नसीराबाद वासियों ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था । मां भारती परिवार की एक खूबी है कि यदि हमें कहीं भी रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो उसमें हमारे नियमित रक्तदान दाता द्वारा लाइव डोनर अथवा ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है । इस रक्तदान शिविर मे
सभी नसीराबाद वासियों ने कॉविड नियम की पालना करते हुए 52 यूनिट रक्तदान किया ।
इस रक्तदान शिविर में 13 नए जनों ने जिन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर लिया है , रक्त दान करके इस रक्तदान शिविर की शोभा बढ़ाई । मां भारती परिवार द्वारा लगातार लग रहे रक्तदान शिविरो मे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की टीम का बहुत सहयोग मिलता रहा ।गणतन्त्र दिवस पर आयोजित इस रक्त दान शिविर में प्रदीप मित्तल, राजू जी बांस बल्ली वाले, पीयूष शर्मा, सीए अंकित सांगी, साहिल अग्रवाल , अरविंद धर्मशाला वाले ,गोपाल वैष्णव हलवाई , अनुभव जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व सहयोग प्रदान किया ।