नसीराबाद के मां भारती परिवार के द्वारा सिंधी धर्मशाला में किया रक्तदान शिविर का आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के माँ भारती परिवार के द्बारा सिंधी धर्मशाला मे रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन
किया गया । शिविर के शुभारंभ के पूर्व
भगवान धन्वंतरि के दीप प्रज्वलित व माला पहनाकर रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई । शिविर मे अजमेर जेएलएन हॉस्पिटल की टीम ने पहुंचकर रक्तदान शिविर में अपनी सेवाएं देकर रक्त का कलेक्शन किया । यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए लगाया गया था । इस शिविर में 70 लोगों ने अपना पंजीयन कराया लेकिन 52 जनों का ही रक्तदान हो सका । आयोजित इस शिविर मे
मां भारती परिवार के पवन दिल्लीवाल, विजय टाक, सुभाष सेठी, एडवोकेट रेखा टाक, भावेश थदानी, फैजान कुरैशी, मोहित वर्मा अनिल मेहरा , कपिल चौहान ,भरत जीनगर नन्नू टेंट वाले , रवि सोनी एवं मणिकांत शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।