रक्तदान शिविर हुआ आयोजित , 70 यूनिट संग्रह

रक्तदान शिविर हुआ आयोजित , 70 यूनिट संग्रह ,

शहीद लक्ष्मण सिंह की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों नेतृत्व किया आयोजन

पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

मुंडावर उपखंड के ग्राम सुंदरवाड़ी मे रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को हुआ । रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि सरपच संदीप चौधरी रहे । अतिथियों ने विधिवत ढंग से दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ शहीद लक्ष्मण सिंह पुत्र आशाराम की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर शुभारंभ किया । शहीद की प्रतिमा पर शहीद के बड़े भाई मांगेराम ,धर्मपाल चौधरी, हरलाल ने पुष्प चढ़ाए । इस मौके पर मुख्य अतिथि संदीप चौधरी सरपंच ने कहा कि रक्तदान महान धर्म का कार्य है । आपको बता दें सुंदरवाड़ी गांव में ग्रामीणों की पहल पर यह पुण्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ । मुंडावर तहसील में पहली बार रक्तदाताओ व ग्रामीणों ने मिसाल कायम की । रक्तदान शिविर मे अलवर ब्लडबैंक के डा, अभिषेक दहियां के सानिध्य मे सम्पन्न हुआ । रक्तदान शिविर मे 70 यूनिट एकत्रित हुई । पुनीत कार्यक्रम मे ग्रामीणों ने व्यवस्था में सहयोग किया । रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

Author: admin

Comments (0)
Add Comment