श्री नगर कस्बे के पटेल मैदान पर शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, पंचायत समिति के सभी ग्रामीण अंचल में भी मनाया योग दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पंचायत समिति श्री नगर के पटेल मैदान सहित ग्रामीण अंचलों में भी शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। श्री नगर
ब्लॉक नोडल अधिकारी वैध विनोद कुमार ने बताया कि योग प्रशिक्षक पप्पू यादव व विनय नामा वह शारीरिक प्रशिक्षक कविता गहलोत ने प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित प्रार्थना, ग्रीवा ,स्कंध ,कटि व घुटने की चालन क्रियाएं, तथा खड़े होकर बैठकर तथा पेट के बल होने वाले योगासन करवाए। प्राणायाम की बारीकियां सीखाई। कपालभाति ध्यान एवं संकल्प तथा शांति पाठ करवाया गया। ब्लॉक स्तरीय समारोह में नसीराबाद उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव भी मौजूद रहे । उन्होंने योग कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। यादव ने उपस्थित जनों को दैनिक जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामनिवास गोदारा , श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह, आयुर्वेद विभाग से वैद्य हरेंद्र पाल सिंह, वैद्य रेणुका फुलवरिया, आनंद रावत, लक्ष्मी देवी, पूर्व सरपंच रामकरण यादव, पूर्व सरपंच सुनीता यादव, सरकारी विभागों के आधिकारिक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी को शीतल छाछ एवं केले का अल्पाहार करवाया गया। योग करने पहुंचे कस्बे वासियों ने यहां सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर योग का संदेश दिया।
साथ ही पंचायत समिति के ग्रामीण अंचल देरांठू , भटियाणी , लोहरवाड़ा , सनोद व नसीराबाद शहर के नगरपालिका, छावनी क्षेत्र व सभी विद्यालयों में भी योग दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।