अरांँई राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अरांँई, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 पंचायत समिति अरांँई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। दिनांक 15 सितंबर 2022 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराँई के खेल प्रांगण में पंचायत समिति प्रधान सीता देवी शैतान पूनिया के मुख्य आतिथ्य में, उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी महोदय पुरुषोत्तम लाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत अरांँई रामस्वरूप नायक, कटसूरा सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी हरदीन घायल, राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र भामू , मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद अजमेरा, सरपंच ग्राम पंचायत कटसूरा प्रधानाचार्य बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दिलीप सर, प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बजरंग लाल देहरू, जिला खेल प्रतिनिधि राघवेंद्र गोड, कार्यक्रम समन्वयक व संयोजक कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रमेश चंद शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक नवीन सिंह शेखावत की उपस्थिति में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की बालिकाओं ने व बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की होनहार बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य तथा सरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नवीन शेखावत जी ने फाइनेंशियल लिटरेसी कैम्पैन के बारे में जानकारी दी। महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी , खो खो , टेनिस बॉल क्रिकेट , बॉलीवॉल, शूटिंग बॉल, हॉकी खेलों की विजेता टीमों को पंचायत समिति अरांँई के शारीरिक शिक्षक संघ द्वारा गोल्ड मेडल एवं पंचायत समिति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत समिति अरांँई से नियुक्त गए सभी शारीरिक शिक्षक बंधुओं ने प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य किए। भयंकर धूप और गर्मी में विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए शारीरिक शिक्षकों ने इन खेलकूद प्रतियोगिताओं को सफल बनाया। साथ ही कार्यालय कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों ने भी पर्दे के पीछे रहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उपखंड अधिकारी महोदय कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा कि खिलाड़ियों को कभी अपने मन में हार और जीत का भाव नहीं लाना चाहिए । बल्कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए । पूर्ण मनोयोग से खेल खेलने से ही सफलता अवश्य मिलती है। विशिष्ट अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया । विजेता टीमें अब जिला स्तर पर आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। संपूर्ण कार्यक्रम को विधिवत रूप से चलाने के लिए मंच संचालक रूपनारायण टेलर ,कैलाशचन्द शर्मा व नन्दकिशोर माली की अहम भूमिका रही राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्काउट के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी सेवा भावना से बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन स्काउट के स्काउट टीचर दीपक जी चोपड़ा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपने स्काउट विद्यार्थियों का सहयोग प्रदान किया।