ढाल मे हुआ विश्व जल दिवस का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । पंचायत समिति श्री नगर की ग्राम पंचायत ढाल मे विश्व जल दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला एंव श्रमदान का ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर एवं अध्यक्षता सरपंच श्री मति संजना गुर्जर ने की । कार्यक्रम का संचालन सहायक अभियन्ता पंचायत समिति श्री नगर आर.डी.गुर्जर ने किया । आयोजित इस कार्यशाला मे उपस्थित जन समुदाय को जल की महत्ता के बारे मे अवगत कराया व सरकार द्धारा चलाए जा रहे जल संरक्षण कार्यों मे सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया । कार्यशाला मे कनिष्ठ अभियंता जलग्रहण तेजपाल गुर्जर ने बताया कि पंचायत समिति श्री नगर क्षेत्र मे जल संरक्षण एंव सग्रहंण के लिए राज्य सरकार द्धारा चलाई जा रही राजीव गांधी जल संचय योजना (दितिय चरण) पर विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर युवा नेता हरेन्द्र गुर्जर , समाजसेवी गणेश गुर्जर , संदीप सैनी कनिष्ठ अभियंता जल संसाधन विकास , ग्राम विकास अधिकारी मूलसिंह राठौड़ एवं समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व राजीव गांधी जल संचय योजना (दितिय चरण) क्षेत्र के लाभार्थी उपस्थित थे ।