भाजपा के अजमेर लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ ने किया जनसंपर्क

भाजपा के अजमेर लोकसभा प्रत्याशी भागीरथ ने किया जनसंपर्क

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी गांव गांव – ढाणी ढाणी में जाकर जन सम्पर्क कर केन्द्र व राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को रुबरु कराते हुए वोट मांग रहे हैं। चौधरी ने बताया कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने सम्पूर्ण देश में बिना भेदभाव किए 12 हजार की राशि देकर घर घर में शौचालय बनवाये , किसान के खातों में साल की 6000 की सहायता राशि को बढ़ाकर 8000 रुपए कर दिये । राम मन्दिर बनवाया सहित देश को एक महाशक्ति बनाने का निरन्तर प्रयास मोदी सरकार कर रही है व देश का विकास हेतु हमेशा तत्पर है । उन्होंने इस बार 400 पार का नारा देते हुए आम जन को भाजपा के नरेन्द्र मोदी सरकार को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग की अपील की है । वहीं भागीरथ का ग्राम ग्राम में पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया जा रहा है ।
देरांठू में आये भागीरथ चौधरी का ग्रामीणों ने भी गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर चौधरी के साथ आये पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना , पूर्व उप जिला प्रमुख ताराचन्द रावत , सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह रावत , नसीराबाद ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष अशोक वैष्णव सहित आये पदाधिकारियों का देरांठू से भाजपा के युवा कार्यकर्ता दिनेश चौधरी , सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ , आनन्द वैष्णव , करण चौधरी , सुवालाल जाट , एडवोकेट रवि चौधरी , एडवोकेट कमल वैष्णव , हगाम रावत , रामनारायण चौधरी , महावीर कालोनी से अशोक कुमार सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय सोनी ने किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment