सतीश पूनिया पर हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला फुका एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

सतीश पूनिया पर हमले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला फुका एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
————————–––————– –
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग– जगत //अलवर।


अलवर मुडावर आज भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर के जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव मुंडावर प्रधान सुनीता महेश गुप्ता नेतृत्व मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेंर विधायक डॉ सतीश पूनिया पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में उपखंड कार्यालय मुंडावर पर विरोध प्रदर्शन एवं अशोक गहलोत का पुतला दहन किया गया । जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने बताया इस कायरता पूर्ण कृत्य से हम डरने वाले नहीं हैं । युवाओं हित संकल्प कमजोर पड़ने वाला नहीं है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया पर कोटा प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी गाड़ी पर किए गए पथराव और अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ ।
लोकतंत्र में इस तरह के कृत्यों का कोई स्थान नहीं है। राजस्थान में अब कानून का राज नहीं रहा , यहाँ जंगलराज है ।
मैं सरकार से मांग करता हूं इस कृत्य में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए। यह हमला कांग्रेस की बौखलाहट और घबराहट का प्रतीक है। क्योंकि वह जानती है कि रीट भर्ती परीक्षा धांधली मैं उसके कई मंत्री शामिल है। हम इस तरह के हमलों से घबराने वाले नहीं है और युवाओं का साथ जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता तब तक देते रहेंगे । राज्य में प्रमुख विपक्षी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ही सुरक्षित नहीं है तो सामान्य नागरिक की सुरक्षा का क्या हुआ । भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहताश यादव जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज प्रधान सुनीता महेश गुप्ता मुंडावर मंडल अध्यक्ष विजय सांवरिया सीताराम चौधरी राकेश चौहान कुलदीप यादव मंडल संयोजक बृजेशसिंह शेखावत जिला पार्षद ईश्वर यादव वेदप्रकाश खबरी भाजयुमो जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह शेखावत जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी जिला मंत्री चेतन तनवानी अरुण पंडित सुनील आर्य संतराम शर्मा कपिल भारद्वाज गरीमा सोनू भारद्वाज सरपंच मुंडावर दीपचंद गुर्जर जयदेव मुकेश डबास संजय चौधरी दीपक सांवरिया अरुण पंडित दीपक शर्मा संतोष गोस्वामी जगदेव चौधरी महेश एडवोकेट संदीप खटाना गोपी पटेल संजय यादव धर्मेंद्र सिंघल एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment