नसीराबाद मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की बनाई पुण्यतिथि

नसीराबाद मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की बनाई पुण्यतिथि

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई । भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म ग्वालियर में हुआ था तथा आज ही के दिन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली में अपने जीवन की अंतिम सांस ली । अध्यापक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत करने वाले वाजपेयी इस देश के प्रधानमंत्री बने । भारत रत्न की उपाधि प्राप्त की , उन्होंने अपने जीवन में अनेकों कविताएं लिखी । जन संघ के अध्यक्ष से लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने । माननीय वाजपेयी जी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वेरीड बोर्ड अध्यक्ष सुशील गदिया , महेश बाबानी , पार्षद महावीर टांक , सतीश पारचे , आशीष अजमेरा , देवेश शर्मा , उगम सिंह रावत , भगवानदास , राजेश सुनारीवाल , हाँसु सिंह रावत , परमेश्वर सिंह रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment