भाजपा श्रीनगर मंडल समर्पण निधि अभियान का बूथ स्तर से शुरूआत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्रीनगर मण्डल के लवेरा रामपुरा अहिरान बूथ पर भाजपा बूथ अध्यक्ष की बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी की अध्यक्षता में किया गया।
जोशी ने बूथ अध्यक्ष से चर्चा करते हुए बताया की भाजपा अजमेर देहात का समर्पण निधि अभियान में हम सभी को पूर्ण रूप से सहयोग करना है। साथ में बूथ समिति सरंचना के बारे में बताया गया की बूथ समिति संरचना का विशेष अभियान चल रहा है । जिसमें 21 सदस्य की बूथ समिति बनाना है। बूथ समिति में धरातल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। और सभी नए कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के साथ में सदस्य बनाते हुए संगठन की बीपी नीतियों से अवगत कराना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा आगामी समय में बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बैठक मे
रामपुरा अहिरान पर गजेंद्र यादव को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जोशी व बूथ सरचना मंडल संयोजक महावीर मेघवंशी ने ढाल , तिलाना , कुराड़ी , नवाब , कानपुरा , तिहारी , चांदसेन , नवाब के सभी बूथ अध्यक्षों से बूथ समिति सूचना पर चर्चा करते हुए अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
बूथ समिति बैठक में लवेरा से लक्ष्मण गुर्जर , हरचंदू गुर्जर , मुकेश गुर्जर , रामपुरा अहिरान से भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष रामदेव यादव , बूथ अध्यक्ष गजेन्द्र यादव , बूथ सदस्य रामदेव यादव के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।