भाजपा श्रीनगर मण्डल की आजीवन समर्पण निधि सहयोग लॉन्चिंग बैठक कल बालाजी की बगीची श्रीनगर में आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा श्रीनगर मंडल की समर्पण निधि लॉन्चिंग की बैठक कल 12 बजे बालाजी की बगीची श्रीनगर बस स्टैंड पर भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष के के जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। श्री नगर मण्डल महामंत्री महावीर मेघवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विशिष्ट अतिथि अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष एवम बूथ संरचना कार्यपालक सुनीता यादव होगी । बैठक मे मंडल के अपेक्षित सभी जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी , जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , जनप्रतिनिधि , पूर्व पदाधिकारी , सभी बूथ के अध्यक्ष , मंडल मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।