भाजपा पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने मनाया पार्षद रोहित चौधरी का जन्मदिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी गुलाबपुरा के पदाधिकारियों एव पार्षदों ने पार्षद रोहित चौधरी का जन्म दिवस केक काटकर ,माला पहनाकर एवं भाजपा के दुपट्टा पहना कर सादगी से मनाया ।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनराज गुर्जर ने पार्षद रोहित चौधरी की प्रशंसा करते हुए यह कहा कि बहुत ही कम उम्र में पार्षद रोहित चौधरी ने अपनी सेवाभावना व व्यक्तित्व से वार्ड की जनता का दिल जीतते हुऐ नगरपालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की । में इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
पार्षद प्रतिनिधि व क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिह जामोला ने पधारे हुए सभी पार्षदों व पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि एवं क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह जामोला ,भाजपा नगरमंडल महामंत्री हरीश शर्मा ,पार्षद प्रतिनिधि विकास मेवाड़ा,महेंद्र चुंडावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा,क्षत्रिय महासभा तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह राणावत,पार्षद रामदेव बैरवा,पार्षद हेमंत कुम्भकार,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग कांकरिया,OBC अध्यक्ष राजू वर्मा,सुरेंद्र , अंकित भदौरिया, दुर्गेश सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे ।