भाजपा मंडल नसीराबाद के पदाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री का किया भव्य स्वागत

भाजपा मंडल नसीराबाद के पदाधिकारी ने कैबिनेट मंत्री का किया भव्य स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कन्हैयालाल चौधरी के नसीराबाद आवागमन पर भाजपा पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । नसीराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि भाजपा मंडल नसीराबाद द्वारा नसीराबाद के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे रविवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित अंबेडकर भवन में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी कन्हैया लाल चौधरी व नसीराबाद के लोकप्रिय विधायक रामस्वरूप लांबा का भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया । इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मित्तल व उपाध्यक्ष शंभू साहू ने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पंप हाउस निर्माण का पत्र सौंप कर मांग की गई जिसे शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया । उक्त कार्यक्रम में महेंद्र पथरिया , दिनेश बोहरा , महेश सौदे , धनराज जाटोलिया , सुखदेव चौधरी , पार्षद दीपक साहू , एडवोकेट महावीर प्रसाद , सत्यनारायण शर्मा , महेंद्र डाबी , प्रदीप मित्तल , नेमीचंद खींची , सलीम भाई मौजपुरिया ,अशोक वैष्णव , आनंद वैष्णव , प्रहलाद चौधरी , भंवरलाल भूंकर , पोखरमल जाट , अंबा जाट , नवाब कुरेशी , ललित नारायण आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment