झड़वासा व भटियानी में भाजपा जन आक्रोश यात्रा

कांग्रेस के 4 वर्षों के कुशासन से जनता परेशान

झड़वासा व भटियानी में भाजपा जन आक्रोश यात्रा

जन आक्रोश यात्रा में झड़वासा की महिलाओं ने उठाया पानी का मुदा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा व भटियानी में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के नेतृत्व में नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का रथ शनिवार को झड़वासा व भटियानी पहुंचा। जहां झड़वासा में सरपंच भँवर सिंह गौड व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों से यात्रा का भव्य स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी की इस आक्रोश यात्रा का पूर्ण समर्थन करते हुए विधायक लाम्बा, पूर्व जिला प्रमुख वंदना नोगिया, पूर्व उप जिला प्रमुख तारा चंद रावत ने कांग्रेस सरकार के 4 साल के कुशासन के विरुद्ध राजस्थान राज्य में महिला सुरक्षा, युवाओं की परीक्षा पेपर लीक, कोयला संकट पर बिजली कटौती, पीने के पानी और विशेषतया खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता की राज्य की कांग्रेस सरकार ने साइड बंद करके आमजन को परेशान कर रखा है इससे लोगों के लाखों का भुगतान अटका हुआ है।और बताया की यह जानकारी सबको घर घर देनी है और 2023 के चुनावों में ऐसी नकारा कांग्रेस सरकार को उखाड फेकने का आव्हान किया।
उपस्थित महिलाओं ने जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल लगवाने की मांग की , उलेखनीय है की झड़वासा के चारों तरफ 2 से 6 किलोमीटर की दूरी पर हर गांव बीसलपुर और जल जीवन मिशन से जुड़ा हुआ है , मगर झड़वासा की महिलाएं तो 18 वी सदी की तरह सरकार की दोनों योजनाओं से वंचित होकर आज भी सर पर पानी ढो रही है।
मंच संचालन नसीराबाद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment