देरांठू मे 50 करोड़ की लागत से बनेगा बायो सी एन जी गैस व जैविक खाद उत्पाद का प्लांट

देरांठू मे 50 करोड़ की लागत से बनेगा बायो सी एन जी गैस व जैविक खाद उत्पाद का प्लांट

किसान गोष्ठी सम्मेलन भी हुआ आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू स्थित बामणियां बालाजी मंदिर पर उपखंड स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन मे आए किसानों को महाराष्ट्र की एम सी एल मीरा क्लीन फ्यूल्स लिमिटेड द्बारा देराठू गांव में 50 करोड़ की लागत से बायो सी एन जी गैस व जैविक खाद उत्पाद का प्लांट लगाने की कार्य योजना को लेकर नसीराबाद तहसील प्रतिनिधि बुद्ध राम जाट की देखरेख में किसानों से विचार विमर्श किया। इससे पूर्व आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । आयोजित किसान सम्मेलन मे आये एन सी एल कंपनी मुंबई के प्रतिनिधि एन जी विजयवर्गीय , दिनेश शर्मा व कम्पनी के केकड़ी प्रोड्यूसर अनिल राजोरिया का स्वागत किया गया। एम सी एल कंपनी के एन जी विजयवर्गीय ने कहा कि क्षेत्र में प्लांट लगने से किसानों कि आय में वृद्धि के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। तथा आने वाले समय में फार्मर प्रोड्यूसर आग्रेंजाइसन के माध्यम से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी । जिसमे आधुनिक तरीके से रसायन मुक्त जैविक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। नेपियर घास एग्रीकल्चर बेस्ट के माध्यम से बायो सी एन जी गैस व जैविक खाद तैयार करेंगे। वहीं पशुओं के अपशिष्ट फूड व एग्रीकल्चर बेस्ट से बायो सी एन जी , पी एन जी व जैविक खाद का निर्माण किया जायेगा । जिससे प्रतिदिन 10टन सी एन जी व 15 टन जैविक खाद ओर घरेलू एवं व्यवसायिक गैस का उत्पादन होगा । नेपियर घास एक बार लगाने से 7 से 8 साल तक काटी जायेगी जो किसानों को प्रति हेक्टेयर प्रतिवर्ष लगभग 5 से 6लाख आय देंगी। आयोजन में मौजूद अनिल राजोरिया ने बताया कि सी एन जी गैस वाहनों को चलाने एवं घरेलू गैस के उपयोग में लिया जा सकता है। इसी तरह कोयला बनाने का संयंत्र ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जायेंगे। आयोजित सम्मेलन 26 ग्राम पंचायत को जन प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment