बिजयनगर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी को 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

बिजयनगर थाना पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी को 48 घण्टे में किया गिरफ्तार

————————– वीडियो भी किया बरामद

पुलिस आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए बिजयनगर से रवाना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । बिजयनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को 48 घण्टे में गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की है । पुलिस आरोपी को आज पोक्सो कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजयनगर क्षेत्र की एक नाबालिग, 25 जनवरी को अपनी माँ के साथ बिजयनगर पहुची ओर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी को गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म कर वीडियो बना लेने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा रिपोर्ट दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा को वस्तु स्तिथि से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रसज्ञान लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा और उप अधीक्षक पूनम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, गठित टीम को बीती देर रात सफलता मिली ओर पुलिस ने आरोपी नरेंद्र पुत्र गोपाल जाती रावणा राजपूत को गिरफ्तार कर उसके मोबाइल से बनाई गई वीडियो किलिप भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी द्वारा जिन जिन लोगो को वीडियो किलिप भेजी गई उन्हें भी रात में ही चिन्हित किया और उनके मोबाइल से न सिर्फ वीडियो डिलीट करवाई बल्कि सभी को इसे वायरल न करने के लिए पाबन्द भी किया। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी को पोक्सो कोर्ट में पेश करने के लिए बिजयनगर से रवाना हो गई है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment