नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही, आरटीओ का प्रतिरूपण कर बडे वाहनो के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर राजस्व मे हानि व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश , गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

नसीराबाद सदर थाना पुलिस की बडी कार्यवाही, आरटीओ का प्रतिरूपण कर बडे वाहनो के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर राजस्व मे हानि व धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश , गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर पुलिस ने एक बडी कार्यवाही करते हुऐ आरटीओ का प्रतिरुपण कर बडे वाहनो के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर कार्य कर सरकार को राजस्व की हानि करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह मे शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया । सदर थाना मे प्रेस वार्ता कर प्रशिक्षु आरपीएस आयुष वशिष्ठ थानाधिकारी नसीराबाद सदर थाना ने बताया कि 4 -5 दिन पूर्व मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना हल्का क्षेत्र मे बडे मालवाहक वाहनो के आरटीओ की तरफ से काटे जाने वाले दस्तावेज की हुबहु फर्जी तरीके से कागज बनाकर असल कागज के रुप मे प्रयोग मे लेकर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान कर है । यह जानकारी उच्च अधिकारियों को देने पर जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा केकडी एवं नसीराबाद पुलिस वृत्ताधिकारी विजय कुमार साखंला के सुपरविजन मे आरपीएस /थानाधिकारी सदर आयुष वशिष्ठ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर सूचना के आधार पर सत्यापन के दौरान सदिग्ध व्यक्तियो को डिटेन कर थाने मे लाकर गहनता से पुछताछ करने पर सदिग्ध व्यक्तियो द्बारा लोक सेवक आरटीओ का प्रतिरुपण कर बडे वाहनो के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज बनाकर राजस्व मे हानि व धोकाधड़ी करना अपराध स्वीकार करने पर अपराध धारा 170,419,420,406,466,467,468,472 व 120 बी भारतीय दण्ड संहिता का प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 244/2023 धारा मे मामला दर्ज किया । जिसमे गिरफ्तार मुल्जिमान कादिर उर्फ मुन्ना , रहमान उर्फ मुज्जू , फखरुद्दीन उर्फ रिंकू , सरफुददीन खान उर्फ सोनू सभी निवासी रामसर व हरिश कुमार धवन निवासी नसीराबाद है । इस कार्यवाही मे आरपीएस एंव थानाधिकारी आयुष वशिष्ठ , उप निरीक्षक समीर सैन , हेड कांस्टेबल श्री राम , मुकेश , रवि व राजेंद्र विशेष योगदान , अर्जुन लाल व विश्वास का सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment