नसीराबाद मे खाद्य सुरक्षा जांच विभाग की बड़ी कार्रवाई

नसीराबाद मे खाद्य सुरक्षा जांच विभाग की बड़ी कार्रवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत फूड सेफ्टी राजस्थान जयपुर अभिहित अधिकारी व मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के निर्देश पर गठित जांच दल द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत सोमवार को नसीराबाद मे खाद्य पदार्थों के चार नमूने जांच हेतु लिए गए । जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर के के सोनी ने बताया कि मैसर्स एम के फूड्स जिसका मालिक भरत कुमार संगतानी पुत्र प्रकाशचन्द से मिलावट की आंशका के कारण तीन घी के व एक रिफाईण्ड पाम ऑयल का नमुना जांच हेतु लिया गया । आपको बता दे की चारों नमूनो को खाद्य सुरक्षा मानक प्रयोगशाला भिजवाया गया । नमूने लेने के पश्चात 590 किलोग्राम घी व 19, 575 किलोग्राम पॉम रिफाइंड ऑयल को मौके पर सीज किया गया। अग्रिम आदेशों तक मौके पर ही सीट किया गया है । तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी । कार्यवाही के दौरान पुलिस उप अधीक्षक पूनम भरगड व सिटी थाना अधिकारी भंवर सिंह गौड मौजूद रहै।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment