अजमेर मे डिजीलैण्ड प्रर्दशनी मे झुला टूटने से हुआ बडा हादशा
दर्जनों के घायल होने सूचना , घायलो को पहुचाया जेएलएन अस्पताल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के कुंदन नगर में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड में टावर झूला टूट कर गिरने से एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों सहित बच्चे घायल हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा व घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुचाया । वही झुला संचालक हादशे के बाद मौके से फरार हो गया । यह झूले अजमेर बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कुंदन नगर के नजदीक लगी प्रदर्शनी में लगे हुए थे ।
हादशे मे कई महिलाएं और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए । वही हादशे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अंशदीप ने जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय मे चिकित्सकों को अलर्ट कर स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है ।