न्यारां में नवगठित सहकारी समिति की शुरुआत के साथ, बेटियों को बांटी साइकिले
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम पंचायत न्यारां में शुक्रवार को नवगठित सहकारी समिति की शुरुआत हुई । इस मौके पर नसीराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, पंचायत समिति श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर ने फीता काटकर उक्त समिति का उदघाटन किया। इस अवसर पर
पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , प्रधान कमलेश गुर्जर, एमडी बजरंग झारोटिया ने अपने उद्बोधन में कहा की अब ग्राम न्यारां को अपनी अलग से सहकारी समिति मिल गई । अब सभी ग्रामवासियो को फसली ऋण, खाद बीज, खाद्य सामग्री अन्य सभी सुविधाएं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही मिलने लगेगी । साथ अब अपनी सहकारी समिति का बीज गोदाम, कार्यालय और समिति की बाउंड्री वाल भी बनाई जाएगी । इस हेतु पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, प्रधान कमलेश गुर्जर, जिला परिषद सदस्य पांची देवी गुर्जर ने हर सम्भव मदद का पूरा आश्वासन दिया । इस अवसर पर शाखा प्रबंधक निवेदिता ऐरन ने समिति स्तर पर जमा बढ़ाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
साथ ही इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को दी जा रही साईकिलों मे न्यारा विधालय मे भी 59 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई।
इस मौके पर सरपंच मुकेश गुर्जर, कांग्रेस सेवादल के विधान सभा अध्यक्ष मान सिंह रावत, सरपंच राजेश गुर्जर , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि हरचंद गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य श्री किशन गुर्जर, नीतू गुर्जर, सहकारी निरीक्षक गौरव हरसाना, ऋण सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह, सहव्यवस्थापक नारायण सिंह, सदस्य सुनील कुमार जैन भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का पंचायत समिति सदस्य श्री किशन गुर्जर ने साफा, शॉल व माला पहनाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन टिकेश्वर पालीवाल ने किया।