देरांठू मे 75 छात्राओं को वितरित की साइकिले
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना निशुल्क साइकिल वितरण के अंतर्गत शनिवार को निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया । इसमें 75 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गई । इनमें 32 छात्राएं सत्र 2020- 21 की थी एंव 43 छात्राएं सत्र 2021- 22 की हैं। संस्था प्रधान श्रीमती संगीता तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के मुखिया सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ व उप सरपंच सुरेंद्र नायक थे । साइकिल वितरण कार्यक्रम मे शिक्षक गण सुषमा सोनी , निशा शर्मा , सुल्तान खोकर, चद्रशेखर निर्वाण , बाबूलाल जाट , ज्योति पुरोहित, करिश्मा कड़वासरा,मोहम्मद इरफान,अजय सूद, रवि और भागचंद व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।