मां सरस्वती मंदिर के लिए भूमि पूजन का हुआ शुभारंभ
पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के सोडावास कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सोडावास कस्बे के भामाशाह सूबेसिंह चौधरी इंजीनियर द्वारा मां सरस्वती मंदिर के निर्माण के लिए गुरुवार को प्रातः 9:15 बजे पूर्ण जोशी शास्त्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम विधिवत ढंग से करवाया । इस अवसर पर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चारण किया गया । प्रधानाचार्य कविता चौधरी ने भामाशाह का आभार जताया । इस मौके पर कस्बे को लोग भी उपस्थित रहे ।