बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 17 अप्रैल को
बस स्टैंड, सुराणी धाम (सीकर) मे होगा सम्मान समारोह
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
अलवर – सुराणी धाम सीकर मे आयोजित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजकों ने बताया कि भारत रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती एवं पूर्व राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की 195 वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा साथ ही इन महापुरुषों के जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके कल्याणकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर समरसत्ता एवं लोकतांत्रिक समानता की अलख लोगों में जगाई जाएगी! व प्रतिभावान व मेघावी प्रतिभाओ का सम्मान किया जाएगा!
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिगराज जोड़ली उर्फ आजाद विद्रोही (संस्थापक संवैधानिक विचार मंच) होंगे! साथ ही मंच संचालन आर.डी.वर्मा (अध्यापक) द्वारा किया जाएगा, कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार सांई (सरपंच ग्राम पंचायत कल्याणपुरा) द्वारा की जाएगी!
यह कार्यक्रम समस्त ग्रामवासी सुराणी धाम के नेतृत्व में किया जा रहा है! जिसमें प्रतिभावान प्रतिभाओं को मंचासीन कर सम्मान किया जाएगा!
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री रवि कुमार मेघवाल (प्रदेशाध्यक्ष भीम सेना), श्री रोशन मुंडोतिया (सामाजिक कार्यकर्ता),श्री पूरणमल जी गोठवाल (मा.बा.बी.से.परिषद संस्थान राज.) श्रीमती जया कटारिया (पंचायत समिति सदस्य बवाना) श्री नवदीप सिंह जाटोलिया (सीकर जिला अध्यक्ष भीम सेना) व राजेश जी बुनकर (जिला प्रवक्ता जयपुर,राष्ट्रीय लोकदल पार्टी व प्रखर समाजसेवी कार्यकर्ता) द्वारा अपने विचार प्रकट कर बाबा अंबेडकर साहब व पूर्व राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के विचारों पर प्रकाश डाला जाएगा!
साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. एस.डी रायपुरिया जी, डॉ.ओ.पी.वर्मा जी,श्री श्रवण जी बराला,श्री राजेश जी वर्मा, ओम प्रकाश जी वर्मा, श्री प्रहलाद जी वर्मा, श्री देवी लाल जी सांई, श्रीमती बिना वर्मा, श्री गुलाब चंद वर्मा, श्री मोहनलाल जी सोराठा व अन्य सम्मानित मंच,सदस्य व सुराणी ग्राम पंचायत व सुराणी के सम्मानित लोग, जनता जनार्दन अपनी मौजूदगी दर्ज कर प्रतिभा सम्मान समारोह में चार चांद लगाने का कार्य करेंगे!