देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी का मेला आज

देरांठू मे भाषाहरडी मातेश्वरी का मेला आज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक ग्राम देरांठू के सनोद रोड पर पहाडी पर विराजमान माँ भाषाहरडी मातेश्वरी का वार्षिक मेला आज रविवार को भरेगा । मेले के पूर्व शनिवार की रात्रि को भाषाहरडी मातेश्वरी की जोत के साथ गाजे बाजे से डीजे पर झण्डा निकला गया , जो भाषाहरडी मातेश्वरी पर पहुंचा । आज मेले पर माताजी के विशेष विधुत सजावट के साथ जल पानी की व्यवस्था मेला कमेटी द्बारा की गई है । वही गरबा मण्डलो द्बारा झाकियों निकाली जायेगी जो ग्राम मे भ्रमण करने के पश्चात मेला क्षेत्र मे जायेगी । मेले मे झुले , मिठाई , मनिहारी आदि की दुकानें लग चुकी है । मेले की विशेष रोनक व भीड शाम को रहेगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment