मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद ग्रामीण मंडल का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
अजमेर । नसीराबाद ग्रामीण भाजपा मंडल का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन आज जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा , विधायक रामस्वरूप लांबा की अध्यक्षता मे रखा गया । कार्यक्रम मे जिला अध्यक्ष देवी शंकर ने कांग्रेस सरकार को आगाह किया कि केंद्र ने जो डीजल और पेट्रोल से वेट कम किया है ,अब राजस्थान सरकार भी वेट कम करके जनता को राहत प्रदान करे । विधायक रामस्वरूप लांबा ने अपने विचार रखते हुए बताया की मोदी सरकार ने 100 करोड़ वैक्सिंग लगाकर कोराना से राहत प्रदान करी तथा कोराना समय से अब तक 5 किलो अनाज देकर लोगों को राहत प्रदान की है । कार्यक्रम मे जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत व मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम मैं ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हंसराज चौधरी , गजानंद राव , महामंत्री प्रह्लाद चौधरी , बहादुर सिंह , सोनू मेघवंशी , बस राम चौधरी , युवा मोर्चा अध्यक्ष करण चौधरी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव , एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप गोयर , किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवन चौधरी , एसटी मोर्चा अध्यक्ष किशन भील , महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा कंवर , भागचंद चौधरी , रामनिवास जांगिड़ , गोपाल , मेनका वर्मा , सरपंच शोकरण चौधरी , शिवराज चौधरी , शंभू मेघवंशी , राजेंद्र तेतरवाल , सरपंच भंवर सिंह के साथ पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य एवं सभी मोर्चों के पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया । साथ ही उनका परिचय भी करवाया गया । कार्यक्रम के पश्चात स्नेह मिलन भोज का आयोजन भी रखा गया । मंच संचालन जिला महामंत्री मुकेश चौधरी ने किया । अंत में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने आए हुए पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया ।