भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद विधानसभा की बैठक 13 अगस्त दोपहर 1 बजे बाबा पैलेस गांधी चौक नसीराबाद मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद विधानसभा की एक आवश्यक बैठक 13 अगस्त को गांधी चोक स्थित बाबा पैलेस पर दोपहर 1 बजे रखी गई है । जिसमें मुख्य वक्ता भा ज पा राजस्थान के संगठन महामंत्री मा चंद्रशेखर , देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा , अजमेर लोकसभा सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक रामस्वरूप लांबा संबोधित करेंगे। उक्त बैठक में भाजपा नसीराबाद विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ता मंडल एवं जिला पदाधिकारी तथा इस बैठक में बुथ अध्यक्ष , बी एल ए 2nd, शक्ति केंद्र के प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बी एल ए 2 बुथ का महामंत्री भी भाग लेगे । आयोजित इस बैठक में बूथ के महामंत्री भी आवश्यक रूप से भाग ले । नसीराबाद ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अशोक वैष्णव ने कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि अपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओ इस बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेवे ।