भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद की मीटिंग संपन्न

भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद की मीटिंग संपन्न

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद की मीटिंग महाराणा प्रताप सागर के पास स्थित जैन नसियां पर रखी गई । जिसमें भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल द्वारा प्रदेश के जिले के निर्देशानुसार 27 मई 2022 को उपखंड अधिकारी नसीराबाद को स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन देने पर चर्चा की गई । बैठक के मुख्य अतिथि अजमेर देहात के जिला उपाध्यक्ष सूरज करण मेघवंशी ने अपने उद्बोधन ने बताया कि मोदी सरकार के 8 वर्ष गौरवशाली इतिहास है । जिसमें मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को सभी कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर जाए । भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी प्रमुख वादे पूरे किए हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा मैं अग्रिण हुआ है । कश्मीर में धारा 370 हटा , अलगाववादियों व आतंकवादियों पर लगाम लगाने का जो प्रयास किया है जिसके परिणाम जनता के सामने आना शुरू हो गए हैं । कश्मीरी पंडितों को पुन: उनके स्थान पर बसाने का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों , बेरोजगारों व युवाओं के लिए सराहनीय कार्य किए हैं । मुक्त मीटिंग में संगठन का प्रमुख कार्य बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख के कार्य पूर्ण होने जा रहे हैं जिससे राजस्थान ही नहीं संपूर्ण हिंदुस्तान में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और ज्यादा मजबूती मिलेगी । उक्त कार्यक्रम में छावनी परिषद वेरीड बोर्ड सदस्य सुशील गदीया , भाजपा युवा मोर्चा देहात मंत्री रोहिताश शर्मा , भाजपा मंडल महामंत्री महेश बाबानी , दिनेश बोहरा , उपाध्यक्ष महेश सौदे , संजय मेहरा , युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश लखन , अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया , पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र पथरिया शानू शर्मा , नेमीचंद खींची , सत्यनारायण प्रजापत , नितिन शर्मा , भगवानदास दनक्यावर , प्रकाश करोति , दीपक मल्होत्रा , अजय जाजोटर आदि कार्यकर्ता उपस्थित ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment