भारतीय जनता पार्टी ने भरी जन आक्रोश रैली की हुंकार तथा मनाया पर्यावरण दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद मंडल की बैठक देहात जिला उपाध्यक्ष देवीशंकर भाजपा तथा विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृत्व में होटल हम देसी , कोटा रोड नसीराबाद पर रखी गई । बैठक मे देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध ऐतिहासिक जनाक्रोश रैली 7 जून को रखी गई है । जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता अजमेर कलेक्ट्रेट पर पहुंचेंगे । उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश कुमार , मंडल देहात जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत , देहात मंत्री अनीता बेरवा , अजमेर महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री गुर्जर , मंडल महामंत्री दिनेश बोहरा , मंडल मंत्री उषा पथरिया , मंडल उपाध्यक्ष संजय यादव , संजय मेहरा , नेमीचंद खींची , छावनी परिषद के वेरीड बोर्ड अध्यक्ष सुशील गदिया , जनजाति देहात के जिला अध्यक्ष चेतन गोयल , अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजानंद राव , अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हाजी फैज मोहम्मद गांधी , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धनराज जाटोलिया , किसान मोर्चा अध्यक्ष गोपाल यादव , विवेक मेहरा , चंदन मेहरा , चिराग यादव , सलीम भाई मोजपुरिया , सोनू तोगड़ा आदि कार्यक्रर्ता उपस्थित थे । सभी कार्यकर्ताओं ने नसीराबाद के रामसर रोड स्थित मुक्ति धाम पर जाकर वहां स्थित सघन वन पर जाकर पर्यावरण दिवस मनाया तथा वृक्ष लगाए । इस अवसर पर विधायक लाम्बा ने कहां हमें पौधों की उपयोगिता समझनी चाहिए , पौधे पृथ्वी का श्रृंगार है , पौधे हमें फल छाया लकड़ी औषधि ऑक्सीजन व्यापार देते हैं । जिससे मानव जीवन सुखी होता है । पौधों से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है ।