भारत विकास परिषद ने पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे
नियामतजमाला_
भादरा, 19 अप्रैल /:भारत विकास परिषद शाखा भादरा के सदस्यों ने तेज गर्मी के मौसम को देखते हुए कस्बे के विभिन्न स्थलों, राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल,सरकारी अस्पताल व समाध भवन में पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिंडे बाँधे। इसमें शाखा के वरिष्ठ सरंक्षक व पूर्व कोषाध्यक्ष रामनिवास महिपाल, पूर्व अध्यक्ष व तुलसी पौधा वितरण प्रकल्प राज्य प्रभारी शशिकांत शर्मा,सचिव सुभाष जास्ट,कोषाध्यक्ष बीजे चौबे,स्वास्थ प्रकल्प प्रभारी डा. धन्नाराम,सम्पर्क प्रमुख एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कपिल,सह सचिव विकास यादव,सदस्य गोविंद भाटी गोविन्द शर्मा,मनोहर लाल मीणा,ओम सुड्डा का सहयोग रहा।
फोटो-पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधते