भारत विकास परिषद् संयोगिता महिला शाखा अजमेर द्वारा सावन माह के हरियाली तीज पर किया वृक्षारोपण

भारत विकास परिषद् संयोगिता महिला शाखा अजमेर द्वारा सावन माह के हरियाली तीज पर किया वृक्षारोपण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारत विकास परिषद संयोगिता महिला शाखा अजमेर शहर द्बारा सावन माह के पावन पर्व हरियाली तीज के दिन वृक्षारोपण किया । पर्व के दौरान महिलाओं ने पंचशील सेक्टर सी में झुला झुलनें व भजन कार्यक्रम किए । यह कार्यक्रम अध्यक्ष निर्मला सोनी के सानिध्य में रखा गया । आयोजित कार्यक्रम में संयोगिता महिला मण्डल सदस्यों के साथ साथ पंचशील सेक्टर व अन्य आस पास से आई महिलाएं भी आनन्द विभोर होकर मंदिर के सामने झूला झूलती हुई व सावन के गीत गाते नजर आई । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पंचवटी मन्दिर में भजन भी गाये । कार्यक्रम में 100 करीब महिलाओं ने सानंद भाग लिया । इससे पूर्व श्रीमती किरण दाधीच के घर प्रेमा लवल कौर बजाज ने अपने जीजा भगवंत सिंह सलूजा की याद में वृक्षारोपण किया और पौधे की सार संभाल का कार्य जय प्रकाश दाधीच के परिवार को सौपा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment