भारत विकास परिषद शाखा भादरा ने विद्यालय में आयोजित किया गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

भारत विकास परिषद शाखा भादरा ने विद्यालय में आयोजित किया गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
-नियामत जमाला-
भादरा, 13 नवंबर /भारत विकास परिषद उत्तर प्रांत की शाखा भादरा के सौजन्य से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलाना में शनिवार को गुरु वंदन -छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्रेष्ठ विद्यार्थियो को तिलक कर प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए तथा विद्यालय के सभी गुरुजनों को तिलक कर प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के संरक्षक शशीकांत शर्मा ने बताया कि संस्था शिक्षा,सेवा,सहयोग,संस्कार और समर्पण के उद्देश्यों की स्थापना के लिए कार्य करती है।शाखा अध्यक्ष कालूराम गोस्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में गुरु व शिष्य के बीच जो मान व सम्मान की परंपरा चली आ रही है उस परम्परा के गुण विद्यार्थी अपने जीवन मे ग्रहण करे इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, साथ ही विद्यालय को हरा भरा एवं सुंदर बनाने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के योगदान की प्रशंसा की।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शाखा परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कलाना ग्राम पंचायत के सरपंच,परिषद के कोषाध्यक्ष बिजय चौबे,सचिव सुभाष जास्ट ,पर्यावरण प्रकल्प प्रभारी मनोहर लाल मीणा तथा विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment