भंवर जितेन्द्र सिंह का बानसूर पहुंचने पर केजी कौशिक के नेतृत्व में किया गया स्वागत

ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में जैम क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड बानसूर कोचिंग संस्थान की रही अग्रणी भूमिका– भंवर जितेन्द्र सिंह

भंवर जितेन्द्र सिंह का बानसूर पहुंचने पर केजी कौशिक के नेतृत्व में किया गया स्वागत
बानसूर /पंडित पवन भारद्वाज / दिव्यांग जगत

पूर्व केंद्रीय रक्षा गृह राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय कॉंग्रेस पार्टी व असम प्रभारी माननीय भंवर जितेंद्र सिंह, बहुरानी अंबिका सिंह, कुंवर मानवेंद्र सिंह नारायणपुर से वाया बानसूर दिल्ली जाते समय जैम क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड बानसूर कोचिंग संस्थान में पधार कर छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को प्रोत्साहित किया एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे आने के लिए मार्गदर्शन किया। उनके साथ पधारे राजस्थान भवन एवं श्रम कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने कहा कि भंवर जितेंद्र सिंह के आने से निश्चित रूप से संस्था में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन होगा एवं व्यक्तित्व में निखार आएगा। ज्ञात रहे कि जेम क्लासेज कोचिंग संस्थान से प्रथम वर्ष में 8 बच्चों ने नीट सलेक्ट हुए हैं। माननीय भंवर जितेन्द्र सिंह ने संस्था निदेशक पवन कुमार कौशिक को अपार सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्रशासनिक प्रभारी पंकज मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक पुरुषोत्तम कुमार कौशिक, रवि शर्मा सहित स्टाफ के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment