झड़वासा विद्यालय में दो दिवसीय एसडीएमसी और एसएमसी प्रशिक्षण के शुभारम्भ में हुआ भामाशाहों का सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

झड़वासा विद्यालय में दो दिवसीय एसडीएमसी और एसएमसी प्रशिक्षण के शुभारम्भ में हुआ भामाशाहों का सम्मान

अजमेर के नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सरपंच भंवर सिंह गौड के मुख्य आतिथ्य में दो दिवसीय एसडीएमसी व एसएमसी प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। शिविर मे
प्रशिक्षक पीईईओ भटियानी जय श्री शर्मा व लोहरवाड़ा के राकेश जीनगर ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य रूप से विद्यालय के प्रति विद्यार्थियों में शैक्षिक व गैर शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग व दायित्वों पर जानकारी दी । और बताया की विद्यालय के किसी भी तरह के विकास में उक्त दोनों समितियों का बहुत बड़ा हाथ व सहयोग होता है।
उक्त प्रशिक्षण में ग्राम झड़वासा व भटियानी सहित ग्राम पंचायत के गाँव मोतीपुरा, निजामपुरा, रसूलपुरा, जगपुरा, धोलादाता (देराठु) व चाट के एसडीएमसी और एसएमसी सदस्यों ने भी भाग लिया। शिविर मे

कक्षा 12वीं के छात्रों के बैठने के लिए भामाशाह पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, शिवराज चौधरी, शैतान सिंह गौड व सीतादेवी सेन द्वारा विद्यालय को एक , आठ हजार रुपये की लागत की हरी मेटी भेट की । उक्त भामाशाहों का उपस्थित सभी सदस्यों व प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने माल्यार्पण के साथ सम्मान कर आभार व्यक्त किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment