मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
धानेश्वर धाम धर्मशाला निर्माण मे कोटा के भामाशाह ने 3 लाख 11 हजार का सहयोग प्रदान किया
अजमेर । वैष्णव समाज के धानेश्वर धाम ( फूलियाकलां ) मे चल रहे धर्मशाला निर्माण कार्य मे कोटा निवासी भामाशाह श्री रमेशचंद ( सतगुरू) पुत्र कल्याण दास वैष्णव एवं श्री केशवदास वैष्णव ( सतगुरू स्टोन ) गणेती वाले कोटा द्वारा धर्मशाला निर्माण में सम्पूर्ण कोटा स्टोन , फर्सी व ग्रेनाइट जिसकी लागत 3 लाख 11 हजार रुपए है , अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया । जिस पर धानेश्वर धाम समिति के अध्यक्ष हरिद्वार दास वैष्णव कजोडीया , महसचिव जगदीश प्रसाद वैष्णव , कोडीनेटर आशाराम वैष्णव (पूर्व सरपंच ) कादेड़ा , उपाध्यक्ष रामपाल वैष्णव मंडा एवं समस्त समिति एवं समाज ने ऐसे समाज की धरोहर का कोटी कोटी अभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया ।