भामाशाह ने विद्यालय में बनवाया मां सरस्वती का मंदिर एवं प्रार्थना स्थल पर लगवाई इंटरलॉकिंग टाइल्स……..
मुड़ावर /सोडावास/ पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत
गांव झझारपुर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह हुकम चंद गुप्ता, डॉ• मिथिलेश गुप्ता, डॉ• निमिष गुप्ता, श्रीमती निर्मला गुप्ता द्वारा अपने परिवार की नेक कमाई से लगभग ₹300000 की लागत से विद्यालय के प्रांगण में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवा कर मां सरस्वती के मंदिर का निर्माण करवाया l जिसका विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया गया l कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर राकेश शर्मा (प्रधानाध्यापक), सुभाष मेघवाल (सरपंच), लोकेश यादव (ग्राम विकास अधिकारी), मान सिंह चौहान (एस एम सी अध्यक्ष) शहजाद सिंह चौहान, सोनू राजावत (पंच), अशोक बागड़ी (एल डी सी नरेगा), नरसिंह चौहान, उदय सिंह चौहान, जतन सिंह चौहान, रामनिवास यादव, विजेंद्र यादव, अनुराग शर्मा आदि ग्रामवासी उपस्थित रहेl