ग्रामीण विकास में योगदान के लिए भामाशाह डीपी शर्मा का किया जाएगा सम्मान। सरपंच वीरू शर्मा।
अलवर मुंडावर// संवाददाता पंडित पवन भारद्वाज।
मुंडावर सरुप सराय ग्राम में भामाशाह के सहयोग से मोक्ष धाम पर हुए चारदीवारी और विकास कार्य का जसाई सरपंच विरेंद्र शर्मा ने निरीक्षण कर कार्य के लिए आभार जताया विकास कार्य का उद्घाटन 6 मार्च को किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत जसाई सरपंच वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में कार्यरत बिजली निगम वरिष्ठ अधिकारी डीपी शर्मा ने कार्य में प्रमुख रूप से सहयोग किया है इस कार्य के लिए भामाशाह का सम्मान किया जाएगा उन्होंने कहा है कि अब ग्रामीणों की सुविधा होगी इसी दौरान। यादवेंद्र उपाध्याय। ग्राम पंचायत माजरी खोला सरपंच अनिल शर्मा करनिकोट सरपंच पिस्ता कैलाश शर्मा युवा ब्राह्मण समाज जिला अध्यक्ष आकाश मिश्रा देवा पंडित आलोक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।