महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय देरांठू के पालनहार बच्चों को भामाशाह ने किऐ स्कूली बैग वितरित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालय में शुक्रवार को एक भामाशाह द्वारा पालनहार में पात्र छात्र-छात्राओं को स्कूल के बैग वितरित किए गए । बैंग पाकर विधालय के नौनिहालो के चेहरे खिल उठे । जिस पर विधालय परिवार ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल गोयल, अनिल कुमार जैन ,सुल्तान खोकर ,केशर सिंह,पवन कुमार ,आशीष दाधीच ,सुशील कुमार,प्रार्थना अग्रवाल, गायत्री सोनी ,महावीर सिंह रावत,उर्वशी तंवर,बाबूलाल, अशोक कुमार छात्र-छात्राएं थे ।