देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह दाधीच ने किया केनन प्रिंटर भेंट

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व शिक्षक प्रेरक ताराचंद प्रजापति के आग्रह पर भामाशाह विजय दाधीच पुत्र महावीर दाधीच ने 21000 रुपए का कैनन प्रिंटर स्थानीय विद्यालय को भेंट किया।
प्रिंटर प्राप्त होने पर कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीमती सुषमा सोनी ने भामाशाह विजय दाधीच और भामाशाह प्रेरक ताराचंद प्रजापति का आभार व्यक्त किया और उन्होंने बताया कि प्रिंटर की विद्यालय में अति आवश्यकता थी।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्य मोतीलाल, सीमा जयंत , गौरती मीना, अंजना शर्मा, सरोज , रुचि अग्रवाल, बाबूलाल जाट , मोहित मेहरा, मोहम्मद इरफान, शहाबुद्दीन, नेहा, मनोज कुमार , अशोक कुमार , ज्योति पुरोहित , सोनू छिपा , सोनिया मित्तल व शंकर जाट आदि उपस्थित थे ।

Author: admin