सराणा मे भामाशाह व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

सराणा मे भामाशाह व प्रतिभाओं को किया सम्मानित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम पंचायत सराना के राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय मे वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह मे सराना सरपंच नीलम दुनिवाल कि अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि किसान महापंचायत की जिलाअध्यक्ष बालूराम भीचर रहे प्रधानाध्यापक विरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया । दूनिवाल ने विद्यालय में घोषणा की कि विद्यालय में जो अनाथ बच्चा अध्ययनरत है कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे का खर्चा स्कूल फिस ,किताबें, स्कूल ड्रेस,स्कूल बैग, स्कूल जूते इनका खर्चा स्वयं की आय से वहन करेंगे तथा समस्त नामांकित बच्चों को जूते मौजे इसी सत्र में दिलाने की घोषणा की। संस्था प्रधान की मांग पर सरपंच सरपंच ने विद्यालय में हेडपंप मे पानी कि मोटर लगवाने कि कही । कोरोना काल मे सराना से आंगनबाड़ी आशा सहयोगिनी ने अपनी सेवाएं देने पर जिला स्तर पर सम्मानित किया वह सरना सरपंच नीलम दुनिवाल ने प्रेषित पत्र देकर सम्मान किया। समारोह में राज. उच्च माध्यमिक विद्यालय सराना से पीईईओ अशोक जोशी, पीपरोली प्रधानाध्यापक नारायण लाल चौधरी, राज.प्राथ.सोकलि से बनवारी लाल धाकड़ , महिंद्र भीचर, नीलकंठ लालाराम गुर्जर ,राजेश,कल्याण सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन इस्माइल मोहम्मद ने किया व बाहर से पधारे हुए अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment