नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे चल रही है भागवत कथा
कथा मे वामन अवतार , राम जन्म व कृष्ण जन्म की सजाई झाकियां
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । धर्म नगरी नसीराबाद में नववर्ष पर एक जनवरी से चल रही श्री रामचंद्र जी की धर्मशाला में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ मे व्यास पीठ से मुख्य कथा वाचक परम पूज्य जया राधा प्रिया इंदौर के मुखारविंद से भागवत कथा की महिमा सुनाई जा रही है। कथा मे बुधवार को वामन अवतार , राम जन्म के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा मे सुन्दर सुन्दर झाकियों के साथ सुमधुर भजनो के साथ सुनाई गई । कथा के बीच बीच मे भजनो की प्रस्तुति पर महिलाएं व पुरुषों ने जमकर आनन्द की ललक महसूस की । वही गुरुवार को गोरधन पूजा एवं छप्पन भोग की झाकी , शुक्रवार को कृष्ण रुकमणी विवाह , रविवार को सुदामा चरित्र व सोमवार को कथा समापन के पश्चात पूर्णाहुति होगी । कथा मे प्रतिदिन कथानुसार मनमोहन झाकियां भी सजाई जा रही है । कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है । तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण होता है । कथा मे के एल फुलवानी , ललित राठी , प्रहलाद चोधरी , अशोक वैष्णव , प. ओमप्रकाश दाधीच , अनिरुद्ध खण्डेलवाल , राजेन्द्र तापडिय़ा , जयनारायण मूदडा , अरविन्द गर्ग व गोपाल वैष्णव व्यवस्था मे संभाले हुये है । कथा मे शहरवासियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है ।