नसीराबाद स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे भागवत कथा कल से
डिग्गी बालाजी मन्दिर से रामचन्द्र जी धर्मशाला जायेगी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । धर्म नगरी नसीराबाद में एक जनवरी से 7 जनवरी तक श्री रामचंद्र जी की धर्मशाला में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन नसीराबाद मे होने जा रहा है । व्यास पीठ से मुख्य कथा वाचक परम पूज्य जया राधा प्रिया इंदौर के मुखारविंद से होगा । 1जनवरी को ढोल बाजे से रथ यात्रा 111 कलशो की कलश यात्रा लाल डिग्गी बालाजी मंदिर से रवाना होकर मुख्य रामचंद्र धर्मशाला जायेगी । कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी तत्पश्चात आरती प्रसाद वितरण होगा ।