भादरा: एसएफआई ने छात्र संघ चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित अपने प्रत्याशियों का मालाएं पहना व मिठाई बांट कर किया स्वागत
–नियामत जमाला–
भादरा, 23 अगस्त /क्षेत्र में छात्र संघ चुनावों में विभिन्न महाविद्यालयों में एसएफआई के निर्विरोध निर्वाचित हुए उम्मीदवारों का आज एसएफआई कार्यालय में एसएफआई के पूर्व राज्य संयुक्त सचिव व विधायक का. बलवान पूनियां के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भादरा विधायक पूनियां ने निर्वाचित उम्मीदवारों को मालाएं पहना कर जीत की बधाई देते हुए मिठाई बांटकर उनका स्वागत किया व बाकी रहे चुनावों में एसएफआई के उम्मीदवारों को मत व समर्थन देकर विजय बनाने की अपील की। इस अवसर पर एसएफआई के जिला महासचिव रोहताश लोर ,अभिजीत पूनियां , तहसील अध्यक्ष अनीश खान, तहसील सचिव मदन बैरड़ ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में माकपा तहसील सचिव जयप्रकाश ढाका ,पंचायत समिति सदस्य जसवंत बैनीवाल, एसएफआई तहसील उपाध्यक्ष मन्दीप गोदारा, दिनेश मोठसरा, मन्दीप सहारण, संदीप पूनियां सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एसएफआई के अनुसार छात्र संघ चुनावों में श्री कृष्ण प्रणामी महाविद्यालय भादरा में अध्यक्ष मोनिका गिल, उपाध्यक्ष कलावती, महासचिव रितु गिल, महाराजा अग्रसेन कॉलेज महाविद्यालय भादरा में महासचिव रोहन कटारिया,उपाध्यक्ष संजय मांझू, संयुक्त सचिव पल्लवी ,सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज भादरा में उपाध्यक्ष सोयब, परशुराम महाविद्यालय डूंगराना में महासचिव अनिल मूंड,संयुक्त सचिव मुकेश कुमार व विवेकानंद महाविद्यालय भादरा में महासचिव दीपक मोची एसएफआई के प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
फोटो-एसएफआई कार्यालय में अपने स्वागत के दौरान विधायक पूनियां के साथ मौजूद छात्र संघ चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी