टाटोटी मे रामकथा के पूर्व करीब 200 महिलाओं के साथ निकाली भव्य कलश

टाटोटी मे रामकथा के पूर्व करीब 200 महिलाओं के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भिनाय क्षेत्र के ग्राम टाटोटी मे नवरात्रि के दौरान आयोजित रामकथा के पूर्व निकाली भव्य कलशयात्रा मे करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया ।
तहसील मुख्यालय टाटोटी में राम कथा प्रारम्भ पर रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन कथा वाचक भवदेव शास्त्री के आचार्यत्व में किया गया।बैंड बाजे की भक्तिमय मधुर स्वर लहरियों के बीच कलश यात्रा ग्राम के सदर बाजार,कीर मोहल्ला,माली मोहल्ला, भैरव गेट,गढ़ क्षेत्र,दर्जी मोहल्ला,बस स्टेंड होते हुए गणेश चोक पहुँची।कलश यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।यात्रा के दौरान ग्राम पूरा भक्तिमय नजर आया । श्री गणेश मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष रामप्रसाद मुनोथ ने बताया कि टांटोटी निवासी कथा वाचक भवदेव शास्त्री द्वारा श्री राम कथा का रसपान करायेगे । कथा गणेश चौक पर रात्रि को 8 बजे से 10.30 तक होगी । कथा का समापन 22 अक्टूबर को हवन यज्ञ के साथ होगा । कलश यात्रा में कमेटी अध्यक्ष लालचन्द माली, मन्त्री कैलाश सेन,मदन लक्षकार, रघुनाथ माली, सीताराम माली,छोटू सोनी, राजेश टेलर, भागचंद सोनी,नितिश पालीवाल,दीपक कुमावत,सुनील माली,पांचू माली,शिवराज नायक ,दसरथ लालनेचा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment